
‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari ’ का मजेदार है टीजर, बाहुबली बन वरुण धवन जाह्नवी संग करेंगे रोमांस
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें कॉमेडी रोमांस है।
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की जबसे अनाउंसमेंट हुई है तबसे फैंस इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। जिस तरह फिल्म का नाम दिलचस्प है, उतना ही दिलचस्प फिल्म का टीजर है जो हाल ही में रिलीज हुआ है। टीजर में फिल्म के किरदारों को इंट्रोड्यूस किया गया है जिसमें वरुण और जाह्नवी के अलावा सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी हैं।
रिलीज हुआ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का टीजर
टीजर की शुरुआत वरुण धवन के फनी अंदाज से होती है. योद्धा जैसा कवच और मुकुट पहने खड़े वरुण, अपने दोस्त बंटू को आवाज लगाते हैं. वरुण पूछते हैं कि वो बाहुबली जैसे लग रहे हैं या नहीं. इसपर उसका दोस्त कहता है कि वो बाहुबली नहीं, बल्कि रणवीर सिंह की धोती में प्रभास का पौधा लग रहा है. इसके बाद शुरू होती है असली कहानी. वरुण, भोंदू लड़के से स्वैग वाले सनी संस्कारी बन जाते हैं और बताते हैं कि आखिर वो हैं कौन.
View this post on Instagram
लोगों के रिएक्शन
अभी तक टीजर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक ने लिखा कि वरुण धवन की ओल्ड वाइब- मैं तेरा हीरो, बद्रीनाथ और हम्पटी शर्मा वापस आ गया है। एक ने कमेंट किया कि वरुण धवन और शशांक खैतान का कॉम्बो वापस आ रहा है बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद जो एंटरटेनमेंट से भरा होगा।
बता दें, फिल्म की रिलीज डेट पर कई बार बदलाव किए गए हैं, लेकिन अब यह 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दिलचस्प बात यह है कि ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ अब बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा: अ लीजेंड – चैप्टर 1’ और हर्षवर्धन राणे अभिनीत फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से टक्कर लेगी.
Param Sundari Review: सादगी, मोहब्बत और अहसास, सिड-जाह्नवी की केमिस्ट्री ने जीता दिल





