लखनऊ चारबाग स्टेशन से 6 साल की बच्ची का अपहरण, अंतर्राज्यीय बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे एक अंतर्राज्यीय बच्चा चोर गिरोह का Government Railway Police (GRP) ने भंडाफोड़ किया है। गिरोह ने 6 साल की मासूम बच्ची को चारबाग स्टेशन से अगवा कर मुंबई ले जाकर बेचने की साजिश रची थी।

राजधानी में 6 साल कि बच्ची का अपहरण
बिहार की एक महिला बच्ची के साथ चारबाग स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान गिरोह के सदस्यों ने उसे बहला-फुसलाकर बच्ची को चुरा लिया। घटना के बाद महिला ने तुरंत GRP को सूचना दी।

बड़ी कार्रवाई में गिरोह गिरफ्तार
SP GRP Rohit Mishra के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आलमबाग इलाके से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ में दर्दनाक हादसा… पटाखों में विस्फोट से दो बाइक सवार की मौत, गाय भी झुलसकर मरी

मुंबई में बेचने की थी साजिश
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बच्ची को मुंबई ले जाकर बेचने की योजना बना रहे थे। GRP ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: नाराज KGMU की नर्स ने लगाया गलत वीगो, हाथ काटने की नौबत

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
SP GRP रोहित मिश्रा ने बताया कि गिरोह के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। बच्ची को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस का मानना है कि यह गिरोह पहले भी कई राज्यों में सक्रिय रहा है और अन्य मामलों में भी इनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

दीपावली और छठ पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, ऊर्जा मंत्री ने की समीक्षा बैठक

 

Back to top button