Noida के पॉश इलाके में मिली महिला की न्यूड लाश; सिर गायब और हथेली कटी…

Noida Sector 82 Murder: नोएडा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर नाले में गुरुवार दोपहर अज्ञात महिला का नग्नावस्था में सिर-हाथ कटा शव मिला। पुलिस द्वारा काफी खोजने के बाद भी महिला का सिर और हाथ नहीं मिला।

Noida Sector 82 Murder: उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर- 39 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब, एक अज्ञात महिला का शव एक गंदे नाले में बहता मिला। महिला का सिर कटा हुआ था जिसे देख लोग हैरान रह गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने नजदीकी थाने पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग सिर और हाथ कटी लाश को देखकर उसकी बलि देने की भी आशंका जता रहे हैं।

महिला का शव नग्नावस्था में

पुलिस के मुताबिक, महिला का शव नग्नावस्था में था। शव की गर्दन कटी हुई थी। इसके अलावा कलाई से दोनों हाथ कटे थे। सिर और दोनों हाथ बरामद नहीं होने से पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महिला के दोनों पैर में बिछिया थे। इससे माना जा रहा है कि महिला शादीशुदा थी। महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर सील करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के सिर और कटे हुए दोनों हाथ बरामद करने के लिए दिनभर खोजबीन अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

ये भी पढ़े- लखनऊ में प्रभारी मंत्री के सामने “तू-तू मैं-मैं”, BJP विधायक और मेयर भिड़े

खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

पुलिस के अनुसार, 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि किसी संदिग्ध की पहचान की जा सके। पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला के हाथ शायद इसलिए काटे गए ताकि किसी टैटू या निशान से उसकी पहचान न हो सके। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और उसके हाथ भी अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। महिला का सिर-हाथ कटा हुआ है।

ये भी पढ़े- ED Raid: फर्जी डिग्री रैकेट पर ED का एक्शन, लखनऊ में 16 ठिकानों पर छापेमारी

डीसीपी नोएडा (सेंट्रल) ने बताया कि पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है. इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, और आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की मदद से संदिग्धों को ट्रैक करने की कोशिश जारी है. यह भयावह वारदात एक बार फिर नोएडा में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

ये भी पढ़े- बस्ती में सपा नेता पर महिला के साथ बर्बरता का आरोप, किया कुल्हाड़ी-सरिया से हमला

 

Back to top button