लखनऊ में चिटफंड कंपनी बनाकर करोड़ो की ठगी में महिला अरेस्ट, यूपी एसटीएफ का एक्शन…

UP Crime News: यूपी एसटीएफ ने ललितपुर पुलिस के साथ मिलकर 50 हजार की इनामी महिला ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला प्रियंका सिंह पर करोड़ों की ठगी में शामिल होने का आरोप है।

UP Crime News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने इस बार एक महिला ठग को अरेस्ट किया है। चिटफंड कंपनी बनाकर ठगी करने वाली जेकेवी लैंड एंड डेवलपर्स इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की असिस्टेंट डायरेक्टर प्रियंका सिंह को एसटीएफ और ललितपुर पुलिस ने पीजीआई क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर डीआईजी रेंज झांसी ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, महोबा, मऊ, ललितपुर व लखनऊ में 19 मामले दर्ज हैं।

कैसे पकड़ी गई प्रियंका सिंह?

एसटीएफ को इनामी और फरार अपराधियों के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी. जांच के दौरान पता चला कि ललितपुर से 2019 में वांछित और 50 हजार की इनामी प्रियंका सिंह लखनऊ में छिपी हुई है. एसटीएफ और कोतवाली ललितपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जानकीपुरम स्थित एक्सक्लूसिव बिहार सहारा स्टेट से प्रियंका सिंह को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़े- लखनऊ में ट्रेन मैनेजरों का धरना… वेतन, सुरक्षा और पेंशन बहाली सहित सात सूत्री रखीं मांगें

पूछताछ में उसने बताया कि साल 2011 में अपने पति राजेश कुमार सिंह और साथियों दीपक शुक्ला, आशीष श्रीवास्तव, दुर्गेश जायसवाल और विक्रांत त्रिपाठी के साथ मिलकर जेकेबी लैंड एंड डेवलपर्स इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (ग्रुप ऑफ कंपनियां) नाम से कंपनी खोली थी.

ये भी पढ़े- Lucknow News: गोमतीनगर फ्लाईओवर पर हादसा, एक के बाद एक गाड़ियां आपस में टकराईं

कौन है प्रियंका सिंह?

गिरफ्तार 40 वर्षीय महिला आरोपी प्रियंका सिंह जानकीपुरम स्थित सहारा स्टेट की रहने वाली है। उसके पति का नाम राजेश कुमार सिंह है। वह लंबे समय से फरार चल रही थी और लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में स्थित एल्डिको कॉलोनी, टॉवर नंबर-10, रूम नंबर-1205, सौभाग्यम अपार्टमेंट में छिपकर रह रही थी।

ये भी पढ़े- Lucknow News: पराली जलाने से हुआ जोरदार धमाका, इलाके में दहशत

प्रियंका सिंह के खिलाफ ललितपुर, लखनऊ, जौनपुर, वाराणसी, मऊ, आजमगढ़ और फतेहपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

Back to top button