
UP News: अयोध्या में दर्शन फिर चोरी; तनिष्क शोरूम से पार किए हीरे…
Lucknow news: राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर के तनिष्क शोरूम से हीरे जड़ित सोने के कंगन उड़ाने वाले चार शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। चोरी से पहले चारों अयोध्या गए और रामलला का दर्शन करने के बाद वापस आकर वारदात की।
Lucknow news: राजधानी लखनऊ में एक अंतरराज्यीय चोरों के गैंग ने पहले अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन किए और फिर वापस आकर गोमती नगर के तनिष्क शोरूम में ग्राहक बनकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सूट-बूट पहनकर शोरूम से 6.61 लाख रुपये की हीरे की चूड़ियां चुराई थीं. ये शातिर चोर वारदात को अंजाम देने के लिए महाराष्ट्र से आकर लखनऊ के एक होटल में रुके थे.
तनिष्क से उड़ाया हीरे जड़ित कंगन
इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर फुटेज और सर्विलांस की मदद से टप्पेबाजों को ट्रेस किया गया और शनिवार को ग्वारी पुल रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के मानपाड़ा ठाणे निवासी बदर कुमार, मध्य प्रदेश के बड़वानी निवासी शालुम चिंचॉकर, महाराष्ट्र के रायगढ़ निवासी पांडुरंग गणपत पवार व मंगेश भाऊ के रूप में हुई है।
ये भी पढ़े- UP News: शादी की तैयारियां बदली मातम में, कमरे में लटका मिला कांस्टेबल का शव
अयोध्या में दर्शन के बाद वारदात
इंस्पेक्टर ब्रजेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि वे ट्रेन से महाराष्ट्र से लखनऊ आए और चारबाग के एक होटल में रुके. चोरी से पहले उन्होंने सोमवार को तनिष्क शोरूम की रेकी की और फिर अयोध्या निकल गए. मंगलवार सुबह अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद वे लखनऊ वापस लौटे। अयोध्या से लौटने के बाद होटल के कमरे में पहुंचे थे। होटल चेक आउट के बाद 11 दिसंबर को तनिष्क शोरूम में घटना को अंजाम दिया।
ये भी पढ़े- UP News: जीजा की डिग्री पर साला बना फर्जी डॉक्टर, कार्डियोलाजिस्ट बन कर रहा था इलाज
आरोपियों ने बताया कि वह सिर्फ ज्वैलरी शोरूम को ही निशाना बनाते हैं। वह शोरूम की रेकी करते हैं। उसके बाद गिरोह के सदस्य दो या तीन लोग के ग्रुप बनाकर शोरू में ग्राहक बनकर कुछ समय के अंतराल में पहुंचते हैं। शोरूम के कर्मचारियों से जेवर दिखाने के बात कहकर उलझा देते हैं। मौका पाकर चोरी करते हैं।
ये भी पढ़े- Lucknow News: युवती ने इंस्टाग्राम Live पर लगाई फांसी, मेटा अलर्ट पर पहुंची पुलिस…





