
IND vs IRE: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, वैभव सूर्यवंशी को करना होगा इंतजार
IND vs IRE 1st T20I: भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच शुक्रवार को बेलफास्ट में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।
IND vs IRE 1st T20I: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। बेलफास्ट के सिविल सर्विसेज क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। ऐसे में उन्हें अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए अभी इंतजार करना होगा।
भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आयरलैंड के खिलाफ कप्तान श्रेयस ने अपने पहले ही मैच में टॉस जीता है।
श्रेयस अय्यर संभालेंगे टीम की कमान
इस सीरीज के लिए टीम प्रबंधन ने बड़ा बदलाव करते हुए सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को भारतीय टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। श्रेयस लगभग तीन साल बाद टी20 इंटरनेशनल की में वापसी कर रहे हैं और सीधे कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, प्रतिभावान खिलाड़ी तिलक वर्मा को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।
ये भी पढ़े- IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर बारिश का साया, क्या बेलफास्ट में मौसम बनेगा विलेन?
IND vs IRE Playing XI: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंद्रा, मैथ्यू हॉलार्ड
ये भी पढ़े- IND W vs BAN W: बांग्लादेश के सामने टीम इंडिया का करो या मरो मुकाबला, दांव पर सेमीफाइनल





