IND vs IRE: वर्ल्ड चैंपियन भारत की शर्मनाक हार, आयरलैंड ने किया सूपड़ा साफ

IND vs IRE 1st T20: बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने भारतीय टीम को 1 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही आयरलैंड ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर इतिहास रच दिया है।

India vs Ireland 2nd T20 2026 Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में 1 रन की बेहद करीबी और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए इस रोमांचक मैच को जीतकर आयरलैंड ने दो मैचों की टी20 सीरीज (IND vs IRE 1st T20) में भारत का 2-0 से वाइटवॉश कर दिया। क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार है जब आयरलैंड ने भारत के खिलाफ कोई टी20 सीरीज जीती है।

फ्लॉप रहा भारतीय टॉप ऑर्डर

आयरलैंड से मिले 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 35 रनों पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन बिना खाता खोले ‘गोल्डन डक’ पर आउट हुए। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर भी मात्र 10 रन बना सके। इन तीनों ही बड़े विकेट्स को आयरलैंड के गेंदबाज जय मूंदरा ने चटकाया। ईशान किशन भी सिर्फ 12 रन बनाकर रन आउट हो गए।

ये भी पढ़े- IND-W vs AUS-W: क्या टीम इंडिया पहुंचेगी सेमीफाइनल में? ऑस्ट्रेलिया मैच से पहले समझें पूरा गणित

तिलक वर्मा की फिफ्टी भी नहीं आई काम

शुरुआती झटकों के बाद तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की। तिलक वर्मा ने 46 गेंदों पर 55 रनों की जुझारू पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था। निचले क्रम में हर्षित राणा ने आखिरी ओवरों में 21 रन बनाकर मैच को रोमांचक मोड़ पर ला दिया था। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 20 रनों की दरकार थी, लेकिन टीम इंडिया 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी और लक्ष्य से महज 1 रन दूर रह गई। आयरलैंड की तरफ से जय मूंदरा और मैथ्यू हॉलार्ड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके।

ये भी पढ़े- गुपचुप शादी या अफवाह? हार्दिक और माहिका की इस तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया गदर!

ऐसा रहा आयरलैंड की बल्लेबाजी का हाल

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए थे। आयरलैंड के लिए हैरी टेक्टर ने सबसे ज्यादा 53 रन (47 गेंद) बनाए, जबकि बेंजामिन कैलिट्ज ने 37 रनों का योगदान दिया। भारत की तरफ से अपना डेब्यू मैच खेल रहे प्रिंस यादव ने सबसे सफल गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। इसके अलावा अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे को 2-2 विकेट मिले।

इस मैच में भारत की तरफ से सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया, जबकि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिल सका।

ये भी पढ़े- FIH Pro League: भारत ने पाकिस्तान को फिर धोया, तीन दिन में दूसरी बार हराया

Back to top button