गुपचुप शादी या अफवाह? हार्दिक और माहिका की इस तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया गदर!

Hardik Pandya Marriage: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और मॉडल माहिका शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसके बाद दोनों की शादी की अफवाहें तेज हो गई हैं।

Hardik Pandya Marriage: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वायरल फोटो के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक पांड्या ने मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा (Mahika Sharma) से गुपचुप शादी कर ली है।

वायरल तस्वीर ने बढ़ाईं धड़कनें

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो में माहिका शर्मा के माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर साफ नजर आ रहा है। वहीं, हार्दिक पांड्या के माथे पर भी तिलक लगा हुआ है। इस तस्वीर में दोनों के साथ माहिका की मां भी पोज देती हुई दिख रही हैं। फोटो के सामने आते ही फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स यह दावा करने लगे हैं कि दोनों ने किसी प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचा ली है।

क्या है शादी का सच?

शादी की इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। वायरल फोटो के बाद सोशल मीडिया पर सस्पेंस जरूर बन गया है, लेकिन हार्दिक पांड्या या माहिका शर्मा की तरफ से इस रिश्ते या शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

Image

हार्दिक पांड्या की पर्सनल लाइफ

बता दें कि हार्दिक पांड्या की पहली शादी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) से हुई थी, जिससे उनका एक बेटा अगस्त्य है। साल 2024 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद से ही हार्दिक का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ा, लेकिन अब माहिका शर्मा के साथ आई इस सिंदूर वाली तस्वीर ने फैंस को हैरान कर दिया है।

ये भी पढ़े- बनारस में हुई क्रिकेटर आकाशदीप की ‘शाही शादी’, पवन सिंह भी पहुंचे देने बधाई

कौन हैं माहिका शर्मा?

माहिका शर्मा एंटरटेनमेंट और फैशन इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई करने वाली माहिका कई बड़े डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं। उन्हें साल 2024 में ‘मॉडल ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियोज और शॉर्ट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब देखना यह होगा कि इस वायरल फोटो पर हार्दिक पांड्या या माहिका कब अपनी चुप्पी तोड़ते हैं।

ये भी पढ़े- हार्दिक पांड्या को KKR का बड़ा ऑफर! MI छोड़ने की खबरों से IPL में मची सनसनी

Back to top button