कनाडा ने दिया 90 दिन का वर्क परमिट

पंजाबी युवाओं को मिल खास तोहफा

दिल्ली। कनाडा में रोजगार कर रहे पंजाबी युवाओं के लिए राहत की बड़ी खबर है। जिन युवाओं का वर्क परमिट समाप्त होने वाला है और उनके नियोक्ता ने उनके लिए श्रम बाजार प्रभाव आकलन का आवेदन पहले ही जमा कर दिया है, उन्हें अब वर्क परमिट विस्तार की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहले से 30 दिन अतिरिक्त मिलेंगे। कनाडा के आव्रजन विभाग ने इन-कनाडा वर्क परमिट विस्तार की समवर्ती प्रक्रिया के तहत मिलने वाली अवधि 60 दिन से बढ़ाकर 90 दिन कर दी है। इस फैसले का पंजाब के युवाओं पर खास असर पड़ेगा। कनाडा में बड़ी संख्या में पंजाबी युवा पढ़ाई पूरी करने के बाद अस्थायी वर्क परमिट पर नौकरी कर रहे हैं। इनमें कई ऐसे हैं जो मौजूदा नियोक्ता के साथ नौकरी जारी रखना चाहते हैं और भविष्य में स्थायी निवास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। एलएमआईए प्रक्रिया में देरी के कारण इनके सामने कई बार वर्क परमिट खत्म होने और रोजगार प्रभावित होने का खतरा रहता था।

केवल एलएमआईए आवेदन लंबित होने के भरोसे आखिरी समय तक इंतजार करना जोखिम भरा हो सकता है। नियोक्ता द्वारा एलएमआईए आवेदन समय रहते दाखिल किया गया होना जरूरी है। सिर्फ वर्क परमिट खत्म होने के करीब होने के कारण आखिरी समय में एलएमआईए आवेदन करने से हर मामले में 90 दिन की सुविधा मिलना तय नहीं है।

Back to top button