
सलमान खान ने YouTube पर किया डेब्यू, सामने आया मजेदार वीडियो
Salman Khan YouTube Channel: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने सिल्वर स्क्रीन और टेलीविजन के बाद अब डिजिटल कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में कदम रख दिया है। सलमान खान ने आधिकारिक तौर पर अपना यूट्यूब चैनल ‘बीइंग सलमान खान’ (Being Salman Khan) लॉन्च कर दिया है।
अपने इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत उन्होंने मजेदार अल्फाबेट टीजर के साथ की है। चैनल की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने फैंस से वादा किया है कि यहां उन्हें पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अलावा BTS कंटेंट का हर रंग देखने को मिलेगा।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया टीजर
सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर अपने यूट्यूब चैनल का लिंक शेयर करते हुए एक दिलचस्प कैप्शन लिखा, “शुरू से शुरू करते हैं… मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल। A से Z तक सब यहां मिलेगा।” वायरल हो रहे पहले वीडियो में सलमान खान खुद ही एक टीचर और स्टूडेंट दोनों के किरदार में नजर आ रहे हैं।
वीडियो में वह मजेदार अंदाज में अंग्रेजी वर्णमाला और बॉडी पार्ट्स के नाम सिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं। चैनल के बायो में उन्होंने खुद को एक्टर, आर्टिस्ट, पेंटर और ह्यूमैनिटेरियन के तौर पर इंट्रोड्यूस किया है।
सब्सक्राइबर्स की लगी कतार
सलमान खान के यूट्यूब पर आते ही उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। चैनल शुरू होने के महज कुछ ही घंटों के भीतर उनके सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा तेजी से 31 हजार के पार पहुंच गया। फैंस उनके पहले वीडियो पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह जल्द ही निर्देशक अपूर्व लाखिया की फिल्म ‘मातृभूमि’ और साउथ डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली की मेगा प्रोजेक्ट फिल्म ‘मॉन्स्टर’ (SVC63) में नयनतारा के साथ नजर आने वाले हैं।
ये भी पढ़े- Shakti Shalini: नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म हुई पोस्टपोन, ‘King’ से नहीं होगा क्लैश





