
Avengers: Doomsday की रिलीज से पहले पैट्रिक स्टुअर्ट का निधन, अल्जाइमर से जूझ रहे थे स्टार
60 साल तक दर्शकों को परदे पर अलग-अलग किरदारों से एंटरटेन करने वाले हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 की उम्र में निधन हो गया हो।
Patrick Stewart Passes Away: हॉलीवुड और वैश्विक सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अपनी बेहतरीन अदायगी और दमदार शख्सियत से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले लीजेंडरी ब्रिटिश अभिनेता सर पैट्रिक स्टुअर्ट (Sir Patrick Stewart) का निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे।
पैट्रिक स्टुअर्ट ने लॉस एंजिल्स स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।
अल्जाइमर से जूझ रहे थे अभिनेता
परिवार और उनके प्रचारकों द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दिवंगत अभिनेता पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। वह अल्जाइमर रोग (Alzheimer’s Disease) और लेवी बॉडी डिमेंशिया (Lewy Body Dementia) से पीड़ित थे। अपने जीवन के अंतिम दिनों में वह परिवार के बीच, संगीत और अपनों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रहे। उनकी पत्नी सन्नी ओजेल और उनके करीबी इस मुश्किल समय में उनके साथ थे।
‘एक्स-मैन’ ने दिलाई थी पहचान
पैट्रिक स्टुअर्ट ने अपने 6 दशक से अधिक लंबे करियर में स्टेज और स्क्रीन पर अमिट छाप छोड़ी। उन्हें दुनिया भर में दो सबसे आइकॉनिक भूमिकाओं के लिए हमेशा याद किया जाएगा.
लोकप्रिय साइंस फिक्शन सीरीज ‘स्टार ट्रेक: द नेक्स्ट जेनरेशन’ में उनके द्वारा निभाए गए अंतरिक्ष कप्तान के किरदार ने उन्हें वैश्विक स्तर पर अमर बना दिया।
मार्वल की मशहूर सुपरहीरो फ्रेंचाइजी ‘एक्स-मैन’ फिल्मों में ‘प्रोफेसर एक्स’ की भूमिका निभाकर उन्होंने युवा पीढ़ी के दिलों पर भी राज किया। इसके अलावा उन्होंने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों में भी इस किरदार से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
एवेंजर्स डूम्सडे है आखिरी फिल्म
86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले पैट्रिक स्टीवर्ट का फिल्मी करियर भी काफी हिट रहा है। वह ड्यून, लेडी जैन, गनमैन, स्टार ट्रैक जनरेशन, लेट इट बी, मास्टरमाइंड, स्टार ट्रैक-इंसरेक्शन, एक्स मेन जैसी सफल फिल्मों की सीरीज में काम किया। दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही एवेंजर्स डूम्सडे उनकी आखिरी फिल्म है, जिसमें अभिनेता ने ‘प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर’ का किरदार अदा किया है।
शेक्सपियरन नाटकों से शुरू किया था सफर
सिनेमा जगत में कदम रखने से पहले पैट्रिक स्टुअर्ट एक प्रतिष्ठित क्लासिकल और स्टेज अभिनेता थे। उन्होंने रॉयल शेक्सपियर कंपनी के साथ लंबे समय तक काम किया और कई ऐतिहासिक नाटकों में अपनी कला का लोहा मनवाया। रंगमंच पर उनके योगदान के लिए ब्रिटिश महारानी द्वारा उन्हें ‘सर’ (Sir) की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया गया था।
उनके जाने से कला और सिनेमा जगत में एक ऐसा खालीपन आ गया है जिसे भरना नामुमकिन है। दुनिया भर के कलाकार और प्रशंसक सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।





