
Eetha Trailer: विठाबाई के रूप में छाईं श्रद्धा कपूर, फिल्म ‘ईठा’ का दमदार ट्रेलर आउट
Eetha Trailer Release: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी बहुचर्चित बायोग्राफिकल फिल्म ‘ईठा’ (Eetha) को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में हैं। मेकर्स ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है।
यह फिल्म महाराष्ट्र की तमाशा और लावणी लोककला की दिग्गज कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर (Vithabai Bhau Mang Narayangaonkar) के जीवन और उनके संघर्ष पर आधारित है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और श्रद्धा कपूर के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है।
यहां देखे ट्रेलर
लावणी का अद्भुत रूप
फिल्म ‘ईठा’ के ट्रेलर में श्रद्धा कपूर का एक बेहद अनोखा और शक्तिशाली अवतार देखने को मिल रहा है। साधारण बैकग्राउंड से निकलकर महाराष्ट्र की तमाशा और लावणी कला की दुनिया में नाम कमाने वाली विठाबाई के संघर्ष, सम्मान और मंच पर उनके अभूतपूर्व समर्पण को ट्रेलर में बेहद खूबसूरती से पिरोया गया है। पारंपरिक नौवारी साड़ी, नथ और गजरों से सजीं श्रद्धा कपूर का लावणी नृत्य और उनकी डायलॉग डिलीवरी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है।
लक्ष्मण उतेकर का निर्देशन
इस पीरियड बायोग्राफिकल फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर (Laxman Utekar) ने किया है, जो इससे पहले कई हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स (Maddock Films) और कठपुतली क्रिएशंस के बैनर तले किया गया है। वहीं फिल्म में संगीत की कमान प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल (Ajay-Atul) ने संभाली है, जिनके धुनों ने ट्रेलर के बैकग्राउंड स्कोर को और भी ज्यादा दमदार बना दिया है।
सिनेमाघरों में रिलीज की तारीख
फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda), मोहम्मद जीशान अय्यूब (Mohammed Zeeshan Ayyub), सिद्धार्थ जाधव, अनंत जोशी, अक्षरा सिंह, नाना पाटेकर और उल्का गुप्ता जैसे दिग्गज कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
पहले यह फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज टाल दी गई थी। अब मेकर्स ने आधिकारिक पुष्टि की है कि ‘ईठा’ 4 दिसंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ये भी पढ़े- Annu Kapoor के ‘दूधिया बदन’ वाले कमेन्ट पर बोलीं तमन्ना भाटिया, कही दिल छूने वाली बात





