Balrampur में Fog के कारण बाइकों में भिड़ंत, पांच युवक की मौत

Balrampur: बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने ऐसी भिड़ंत हुई कि पांच परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए उजड़ गईं। उतरौला क्षेत्र के अक्सीबड़हरा गांव के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतकों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच थी। हादसे में दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटनास्थल पर दो टूटे हेलमेट और एक मृत बकरी भी मिली है।

एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि करीब 11 बजे बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर अक्सीबड़हरा गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हुई। प्रारंभिक जांच में घने कोहरे के बीच दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर होने और कुछ पैदल राहगीरों के भी उसकी चपेट में आने की आशंका जताई गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि पांच लोगों की जान चली गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर कर दिया गया।
Back to top button