
Bengal की खाड़ी में विकराल हुआ Cyclonic तूफान Akwan
20 नवंबर की दोपहर तक आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकराने की आशंका; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Delhi: बंगाल की खाड़ी में बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ (Akwan) तेजी से तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, यह चक्रवाती तूफान आगामी 20 नवंबर की दोपहर तक उत्तर आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण ओडिशा के तटीय क्षेत्रो विशेषकर नरसापुर और पुरी के बीच तट को पार (लैंडफॉल) कर सकता है।
संभावित खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने तटीय राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। 5 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा तूफान, इन प्रमुख शहरों से इतनी है दूरी पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय: मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, 18 नवंबर की रात 11:30 बजे तक चक्रवात ‘अक्वान’ पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में केंद्रित था। इससे पूर्व के छह घंटों के दौरान यह 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ा है।
ताजा आकलन के समय यह तूफान आंध्र प्रदेश के नरसापुर से लगभग 480 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, तमिलनाडु के चेन्नई से 560 किलोमीटर पूर्व तथा ओडिशा के पुरी से करीब 660 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि तूफान आगे उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा।
तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 20 नवंबर की दोपहर जब चक्रवात ‘अक्वान’ तट से टकराएगा, उस समय लगातार चलने वाली हवाओं की अधिकतम गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसके साथ ही, हवा के तेज झोंकों (गस्टिंग) की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे तटीय इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।





