
वैभव सूर्यवंशी ने UAE के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 52 गेंदों में ठोका दोहरा शतक
Vaibhav Sooryavanshi Double Century: राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 में यूएई के खिलाफ 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट इतिहास की सबसे अविश्वसनीय और विनाशकारी पारी खेल डाली है। अपने तूफानी शतक के बाद भी वैभव के बल्ले की आग शांत नहीं हुई और उन्होंने महज 52 गेंदों में अपना ऐतिहासिक दोहरा शतक ठोक दिया।
इस करिश्माई दोहरे शतक के दौरान वैभव ने यूएई के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 28 गगनचुंबी छक्के और 7 चौके जड़े यानी 200 में से 196 रन तो केवल चौकों और छक्कों की बारिश से ही बटोर लिए।
50 ओवर क्रिकेट के रिकॉर्ड ध्वस्त
महज 52 गेंदों में दोहरा शतक बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवर के क्रिकेट (वनडे और लिस्ट-ए) में सबसे तेज दोहरे शतक के सभी पुराने विश्व रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। पुरुष वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड इंग्लैंड के हैरी ब्रूक के नाम दर्ज है, जिन्होंने 22 अक्टूबर 2026 को रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ 114 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था।
इसके अलावा भारतीय बल्लेबाजों में शुभमन गिल ने 30 सितंबर 2026 को गुवाहाटी में 117 गेंदों में, ईशान किशन ने 2022 में चटोग्राम में 126 गेंदों में और क्रिस गेल ने 2015 में कैनबरा में 138 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था। वैभव सूर्यवंशी ने इन सभी दिग्गजों के रिकॉर्ड को आधे से भी कम गेंदों में ध्वस्त कर 50 ओवर प्रारूप में आक्रामक बल्लेबाजी का नया मानदंड स्थापित किया है।
ICC ने शुभमन गिल को दिखाया ठेंगा, गेंद पर Saliva के इस्तेमाल पर जारी रहेगा बैन
यूएई पर चौकों-छक्कों की बौछार
लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही यूएई के किसी भी गेंदबाज को लय में आने का मौका नहीं दिया। बाउंड्री के जरिए लगातार रन जुटाते हुए उन्होंने पहले अर्धशतक, फिर 28 गेंदों में शतक, 40 गेंदों में डेढ़ सौ और अंततः 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया।
आईपीएल 2025 से वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में खेलना शुरू किया। उन्होंने अपने पहले सीजन में कुछ मुकाबले खेले जिसमें एक तूफानी शतक भी जड़ा। अपने दूसरे सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में बेहद शानदार प्रदर्शन किया। 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। उसके बाद उन्हें भारतीय टीम के लिए चुना गया तब से तूफान मचा रहे हैं।





