‘Son Of Sardaar 2’ और ‘Dhadak 2’ की टक्कर, बॉक्स ऑफिस पर कौन मरेगा बाजी

Dhadak 2 Vs Son Of Sardaar 2: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 कल थिएटर्स में रिलीज हो रही है। मूवी बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 से टकराएगी।

Dhadak 2 Vs Son Of Sardaar 2: दर्शकों को एक बार फिर से गुदगुदाने अजय देवगन ‘जस्सी’ बनकर ‘सन ऑफ सरदार-2’ के साथ आ रहे हैं। और इसी बीच सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की धड़क 2 का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश सन ऑफ सरदार 2 से होगा, जिसमें अजय देवगन और मृणाल ठाकुर हैं। दोनों फिल्मों के बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस का किंग कौन बनेगा, ये देखने लायक होगा

धड़क 2’ कितनी करेगी कमाई?

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की मूवी की पहले दिन की ओपनिंग की बात करें तो पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार ये मूवी पहले दिन 3.75-4.25 करोड़ तक की कमाई करेगी। इन आंकड़ों से ये तो तय है कि मूवी की पहले दिन अच्छी शुरुआत हो सकती है। इस मूवी में पहली बार तृप्ति और सिद्धांत को ऑडियंस स्क्रीन पर साथ देखेंगे।

‘सन ऑफ सरदार 2’ ने मारी बाजी

वहीं दूसरी ओर कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन की अपकमिंग कॉमेडी मूवी पहले दिन 9 से 11 करोड़ की कमाई कर सकती है। वहीं इन आंकड़ों के हिसाब से अजय देवगन की मूवी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई करेगी। इसका पहले पार्ट ‘सन ऑफ सरदार’ साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 10.72 करोड़ की कमाई की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

ये भी पढ़े-

‘Son of Sardaar 2’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, जस्सी रंधावा बन लौट रहे अजय देवगन

फिल्म धड़क 2 में सिद्धांत चतुर्वेदी एक छोटे शहर के लड़के नीलेश का किरदार निभा रहे हैं। अजय देवगन की इस कॉमेडी फिल्म में मृणाल ठाकुर, रवि किशन और संजय मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, ‘धड़क 2’ फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी हैं और इसका निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है। सिद्धांत और तृप्ति की ‘धड़क 2’ तमिल फिल्म ‘परियेरम पेरुमल’ का हिंदी रीमेक है जो 2018 में रिलीज हुई ‘परियेरम पेरुमल’ डायरेक्टर मारी सेल्वराज की पहली फिल्म थी।

ये भी पढ़े-

‘Param Sundari’ का पहला गाना रिलीज, जाने कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

 

 

Back to top button