
Lucknow की ADJ कोर्ट के भीतर किन्नर ने काटा बवाल, वायरल हो रहा वीडियो
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज कोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक किन्नर कोर्ट के अंदर हंगामा करता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करता है।
Lucknow News: लखनऊ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) की कोर्ट में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक किन्नर ने अचानक बवाल खड़ा कर दिया। कोर्ट की गरिमा को ताक पर रखते हुए किन्नर ने जोर-जोर से हंगामा किया और पुलिसकर्मियों से तीखी झड़प में उतर आया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने किन्नर को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह पुलिस पर ही भड़क उठा। सूत्रों के मुताबिक किन्नर किसी मामले को लेकर कोर्ट आया था और अपने पक्ष की अनदेखी होने पर आक्रोशित हो गया।
कपड़े उतारने की भी की कोशिश
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक किन्नर हंगामा करता हुआ दिखाई दे रहा है। हंगामे के दौरान किन्नर कोर्ट में मौजूद पुलिस कर्मियों को धक्का देता नजर आ रहा है। इसके बाद उसने ताली बजाते हुए कपड़े उतारने की भी कोशिश की है। किन्नर वहां मौजूद एक पुलिस वाले पर भड़कता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में जज की कुर्सी पर कोई बैठा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन बाकी काफी लोग खड़े नजर दिख रहे हैं।
लखनऊ में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में एक किन्नर ने मचाया बवाल!!! pic.twitter.com/vcFLJ6GGr2
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) August 1, 2025
इस वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान ले लिया है। वजीरगंज पुलिस ने बताया कि करीब दो से ढाई महीने पुराना वीडियो अब वायरल हो रहा है। उस समय उनको नोटिस देकर सचेत कर दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, किन्नर किसी मुकदमे की तारीख के चलते कोर्ट पहुंचा था। सरेआम कोर्ट में इस तरह का प्रदर्शन न सिर्फ न्यायालय की मर्यादा पर सवाल खड़े करता है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खोलता है।
ये भी पढ़े-
लखनऊ की मेयर हुयी नाराज, IAS ने कार्यक्रम में नहीं बुलाया…?




