आंखें हैं आपकी खूबसूरती का आइना, ध्यान रखना बेहद जरूरी; जानिए कैसे?

Beautiful Eye Picture

आंखें व्यक्ति की सुंदरता का दर्पण होती हैं, ऐसे में आंखों का ध्यान रखना भी चेहरे और बालों जितनी ही जरूरी है।

तो आइए जानते हैं उन एक्सरसाइजेस के बारे में जिनसे आंखों की सुंदरता बढ़ जाती है साथ ही इन्हें करने का तरीका भी जानते हैं।

  1. आराम से बैठें और जल्दी से आंखों को 10-15 बार झपकाएं।

अपनी आंखें बंद करें और 20 सेकेंड के लिए आराम करें।

यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है।

इस एक्सरसाइज़ को करीब 5 बार करें।

यह आपकी आंखों को आराम देने का एक शानदार तरीका है।

यह आपकी आंखों को लाइट से ब्रेक देता है।

2.इसे करने के लिए अपनी आंखों को 5 सेकेंड के लिए कसकर बंद करें और फिर उन्हें बड़ा करके खोलें-

यह एक्सरसाइज पलक की मसल्स को मजबूत बनाती है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती है।

इस एक्सरसाइज़ को लगभग 10 बार दोहराएं।

3.एक जगह पर स्थिर बैठकर कुछ दूरी के किसी एक प्वाइंट पर फोकस करना-

अपना दाहिना हाथ आगे बढ़ाएं और अपने अंगूठे को फोकल प्वाइंट के नीचे रखें।

इसके बाद अपने ध्यान को अंगूठे की नोक से उस प्वाइंट पर धीरे-धीरे शिफ्ट करें।

इस प्रैक्टिस से आंखों में मौजूद सिलीएरी बॉडी को ट्रेंड करने में मदद मिलती है।

जो आंखों के लेंस को एडजस्ट करने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं।

4.अपनी आंखों को दिन में दो बार साफ करें।

सुबह आंखों को गुनगुने पानी से साफ करें।

फिर तकरीबन 5 मिनट बाद ठंडे पानी से साफ करें।

शाम को ऐसे ही अपनी आंखों को धोएं, पहले ठंडे पानी से और फिर गुनगुने पानी से।

इसे ही कंट्रास्ट शावर कहते हैं।

Back to top button