
मेरठ में पत्नी की हैवानियत, नशीली कॉफी पिलाकर काटा पति का प्राइवेट पार्ट
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आ रही है। जनपद के जैद गार्डन इलाके में रहने वाले नदीम नाम के युवक पर उसकी पत्नी शबाना ने बेहोशी की हालत में उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला।
इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गंभीर रूप से घायल पति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
दूसरी शादी की थी धमकी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नदीम और शबाना की शादी को 7 साल बीत चुके थे, लेकिन इसके बावजूद दंपत्ति के कोई संतान नहीं हुई थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कलह और पारिवारिक विवाद रहता था। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, नदीम अक्सर अपनी पत्नी को दूसरी शादी करने की धमकी देता था।
वहीं दूसरी ओर, परिजनों का यह भी आरोप है कि नदीम अपनी पत्नी शबाना के अन्य युवकों से मोबाइल पर लंबी बातचीत करने का कड़ा विरोध करता था, जिसके चलते दोनों के बीच रोजाना झगड़े होते थे।
ये भी पढ़े-पांच करोड़ वाले बयान पर दिनेश फलाहारी का यू-टर्न, प्रेमानंद महाराज से मांगी माफी
कॉफी में मिलाकर दिया नशीला पदार्थ
पुलिस पूछताछ और शुरुआती जांच में सामने आया है कि बुधवार की रात इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच फिर से तीखी कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद पत्नी शबाना ने नदीम को पीने के लिए कॉफी दी, जिसे पीने के बाद उसे गहरी बेहोशी महसूस होने लगी और वह अचेत हो गया।
पति के पूरी तरह बेसुध होते ही शातिर पत्नी ने एक तेज धारदार चाकू से इस भयानक वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े-Lucknow: इकाना स्टेडियम और प्लासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT बंद और परीक्षाएं रद्द





