IND vs ENG: रोहित-विराट नहीं, इंग्लैंड को इस भारतीय गेंदबाज से है सबसे बड़ा डर!

IND vs ENG 1st ODI के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। जानिए क्यों इंग्लैंड की टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली से ज्यादा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से खौफ में है।

IND vs ENG 1st ODI: टी20 सीरीज के बाद अब भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का रोमांच शुरू होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा, जहां  रोहित शर्मा और विराट कोहली एक्शन में लौट रहे हैं। टी20 में मिली हार का बदला लेने उतर रही टीम इंडिया पूरी मजबूती के साथ मैदान पर दिखेगी। हालांकि इंग्लिश टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा ये दोनों अनुभवी बल्लेबाज नहीं, बल्कि भारतीय टीम का एक खतरनाक तेज गेंदबाज साबित होने वाला है।

जसप्रीत बुमराह का ‘महा-रिटर्न’

हम बात कर रहे हैं यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह की, जो पूरे 968 दिनों के लंबे अंतराल के बाद वनडे फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं। इंग्लैंड की पिचों पर जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड बेहद शानदार और डराने वाला रहा है। उन्होंने इंग्लैंड में अब तक खेले 9 वनडे मैचों में कुल 14 विकेट चटकाए हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर 12 मैचों की 22 पारियों में 51 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। बुमराह की सटीक यॉर्कर और स्विंग होती गेंदें एजबेस्टन के मैदान पर अंग्रेजों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती हैं।

ये भी पढ़े- इंग्लैंड टेस्ट टीम को मिलेगा भारतीय दिमाग? कोच बनने की रेस में राहुल द्रविड़ सबसे आगे…

रोहित-विराट भी ढाएंगे कहर

भले ही अंग्रेज गेंदबाज बुमराह से खौफ खा रहे हों, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी भी इंग्लिश कंडीशंस में कहर बरपाने के लिए तैयार है। इंग्लैंड की धरती पर विराट कोहली ने 33 वनडे मैचों में 51 की बेहतरीन औसत के साथ 1349 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।

दूसरी तरफ ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तो और भी ज्यादा खतरनाक है, जिन्होंने इंग्लैंड में 27 पारियों में 64 की लाजवाब औसत से 1428 रन जड़े हैं और उनके नाम वहां 7 शतक और 7 अर्धशतक दर्ज हैं।

ये भी पढ़े- IPL: CSK को लगा बड़ा झटका, MS Dhoni के भरोसेमंद साथी ने छोड़ा साथ ..

Head-to-Head: इतिहास में किसका पलड़ा भारी?

अगर भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे क्रिकेट के इतिहास पर नजर डालें तो यहाँ भी टीम इंडिया का ही पलड़ा भारी दिखाई देता है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 110 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से भारतीय टीम ने 61 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड की टीम सिर्फ 44 बार ही बाजी मार सकी है।

भारत और इंग्लैंड के बीच यह पहला वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जहां बुमराह की अगुवाई में टीम इंडिया का यह ट्रिपल अटैक अंग्रेजों पर भारी पड़ सकता है।

ये भी पढ़े- IND vs ENG: रोहित-कोहली और बुमराह की वापसी, इंग्लैंड से हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत

Back to top button