
इंग्लैंड टेस्ट टीम को मिलेगा भारतीय दिमाग? कोच बनने की रेस में राहुल द्रविड़ सबसे आगे…
क्या राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) बनेंगे इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच? ब्रेंडन मैकुलम की विदाई के बाद ‘द वॉल’ का नाम सबसे आगे चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के संन्यास के ऐलान के बाद अब इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) लाल गेंद के खेल में अपना हेड कोच भी बदलने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोच ब्रेंडन मैकुलम की विदाई तय मानी जा रही है और उनकी जगह भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का नाम सबसे आगे चल रहा है।
मैकुलम के ‘बैजबॉल’ युग का अंत!
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने करीब 4 साल के कार्यकाल के बाद ब्रेंडन मैकुलम से आगे बढ़ने का मन बना लिया है। मैकुलम और बेन स्टोक्स की जोड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक खेलने के रवैये को ‘बैजबॉल’ (Bazball) का नाम दिया था, लेकिन हालिया समय में टीम के नतीजे उनके पक्ष में नहीं रहे। मैकुलम के कार्यकाल में इंग्लैंड ने 55 टेस्ट मैच खेले, जिनमें से उसे 27 में जीत और 20 में हार का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी बात यह रही कि 3 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) सीजन बीत जाने के बाद भी इंग्लैंड एक बार भी फाइनल में जगह नहीं बना सका।
ये भी पढ़े- IPL: CSK को लगा बड़ा झटका, MS Dhoni के भरोसेमंद साथी ने छोड़ा साथ
कोच की रेस में राहुल द्रविड़ के साथ ये दिग्गज भी शामिल
इंग्लैंड के नए टेस्ट कोच की रेस में सिर्फ राहुल द्रविड़ ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल और फ्रेंचाइजी क्रिकेट का बड़ा अनुभव रखने वाले कई अन्य दिग्गज भी शामिल हैं। इस लिस्ट में ये नाम चर्चा में हैं।
-
राहुल द्रविड़ (पूर्व भारतीय हेड कोच)
-
एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज)
-
कुमार संगकारा (श्रीलंका के पूर्व कप्तान)
-
जस्टिन लैंगर (ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच)
-
माइक हेसन (न्यूजीलैंड के दिग्गज, जो वर्तमान में पाकिस्तान के साथ काम कर रहे हैं)
-
एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर – हालांकि इन्हें कोचिंग का अनुभव सबसे कम है)
राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में 36 शतकों और 63 अर्धशतकों की मदद से 13,288 टेस्ट रन बनाए हैं, जो इंग्लैंड की परिस्थितियों में बल्लेबाजों को गाइड करने के लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: रोहित-कोहली और बुमराह की वापसी, इंग्लैंड से हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत





