
IND vs PAK: आज भारत-पाक की महाभिड़ंत! जानें कब, कहां और कैसे देखें स्ट्रीमिंग
IND vs PAK Hockey World Cup 2026: हॉकी विश्व कप 2026 के अपने अंतिम पूल मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (India vs Pakistan) से होने जा रहा है। नीदरलैंड के एम्सटेलवीन स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है।
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम 3 अंकों के साथ पूल में दूसरे स्थान पर है। भारत जहां ड्रॉ खेलकर भी अगले दौर में जगह बना सकता है, वहीं पाकिस्तान के लिए अगले दौर में पहुंचने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी है।
भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच शेड्यूल (IND vs PAK Match Details)
| विवरण | जानकारी |
| मैच | भारत बनाम पाकिस्तान (हॉकी विश्व कप 2026) |
| तारीख | 19 अगस्त 2026 (बुधवार) |
| समय | शाम 6:30 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| स्थान | वैगनर हॉकी स्टेडियम, एम्सटेलवीन (नीदरलैंड) |
कहां-कहाँ देखें लाइव टेलीकास्ट?
भारत में इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर किया जाएगा। Star Sports Select 2 / HD और Star Sports Khel पर दर्शक टीवी पर लाइव मैच देख सकते हैं। इसके अलावा डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) यूजर्स DD Sports चैनल पर इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar / JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
ये भी पढ़े-वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का धमाकेदार आगाज, आयुष शेट्टी ने रचा इतिहास
पाकिस्तान पर भारी है भारत
हॉकी के मैदान पर हाल के वर्षों में भारत का दबदबा साफ नजर आया है। भारतीय हॉकी टीम बीते 10 सालों से पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रही है। पाकिस्तान ने आखिरी बार भारत को साल 2016 की चैंपियंस ट्रॉफी में हराया था।
विश्व कप से ठीक पहले लंदन में आयोजित प्रो लीग के यूरोपीय चरण में भी भारत ने पाकिस्तान को 7-1 और 4-3 के अंतर से करारी शिकस्त दी थी।
ये भी पढ़े- State T20 लीग पर फिक्सिंग का साया, एक्शन मोड में BCCI की एंटी करप्शन यूनिट





