OMG! इस कुत्ते ने किया कुछ ऐसा कि आप भी हो जाएंगे हैरान

26 दिनों में 60 किलोमीटर का सफर तय कर वापस पहुंचा कुत्ता

कुत्ते कितने वफादार होते हैं यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। उनकी वफादारी और प्यार भरी मासूम हरकतें लोगों का दिल जीत लेती हैं।

यह वफादार जानवर अपने मालिक के चेहरे पर मुस्कान लाने और उनके तनाव को भगाने का काम सदैव ही करता रहता है।

लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि कोई कुत्ता अपने मालिक के पास पहुँचने के लिए 26 दिनों में 60 किलोमीटर का सफर तय कर सकता है? जी हाँ ऐसा हुआ है.  

यह मामला चीन का है। जहां एक परिवार अपने कुत्ते को कई किलोमीटर दूर भूल आया था। लेकिन कुत्ते ने हिम्मत नहीं हारी। उसने 26 दिनों में 60 किलोमीटर का सफर तय कर अपने मालिक के पास वापस पहुंच गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के हांगू में रहने वाले मिस्टर किउ और उनका परिवार एक यात्रा पर निकले थे।

यह भी पढ़ें

OMG! इस महिला सफाईकर्मी ने किया कुछ ऐसा, ट्रेंड होने लगा वीडियो

सफर के दौरान वे ब्रेक के लिए सर्विस स्टेशन पर रुके लेकिन जब वे वहां से चले तो उनका प्यारा कुत्ता Dou Dou पीछे ही छूट गया था। लेकिन, कुत्ते ने हार नहीं मानी। वो मालिक की तलाश में करीब महीना भर भटका और अंत में अपने घर पहुंचने में कामयाब रहा।

घर से 60 किमी दूर था सर्विस स्टेशन

परिवार घर से 60 किलोमीटर दूर Tong Lu Service station पर रूका था। जब उन्होंने दोबारा से अपनी यात्रा शुरू की तो किउ और उनके परिवार को एहसास हुआ कि कार में Dou Dou नहीं है।

उन्होंने दोबारा से सर्विस स्टेशन का रुख किया और दो घंटे तक इंतजार करने के बाद उन्हें कुत्ता नहीं मिला। परिवार वालों ने मान लिया कि उन्होंने Dou Dou को हमेशा के लिए खो दिया है।

एनीमल एक्सपर्ट भी हैरान

करीब 25 दिन बाद जब Dou Dou वापस अपने घर पहुंचा तो किउ और उनका परिवार उसे देखकर हैरान थे और उनकी खुशी का तो ठिकाना भी नहीं था।

सबसे बड़ी बात Dou Dou के घर लौटने की कहानी ने एनीमल एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया। बताया गया कि डॉगी करीब 7 साल पहले अपने मालिक ‘क्‍यू’ के साथ से मिला था।

Back to top button