लखनऊ के एक होटल में सनसनीखेज मामला, युवक ने वेटर को मारी गोली

Lucknow Crime News: लखनऊ में सोमवार देर रात होटलकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक विकल्प खंड के होटल ईशान इन में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था।

Lucknow Crime News: यूपी राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां चिनहट के विकल्प खंड स्थित ईशान इन होटल में ठहरी महिला दोस्त को लेने आए युवक ने रविवार देर रात कहासुनी के बाद वेटर की गोली मार कर हत्या कर दी। वेटर के गले में गोली लगी थी। वारदात से होटल में सनसनी फैल गई। होटल के अन्य कर्मचारी दहशत में आ गए।

वारदात के बाद दहशत का माहौल

दरअसल 22 जुलाई की सुबह करीब सवा एक बजे वारदात की सूचना मिली थी। वादी देवेंद्र मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनके होटल ईशान इन में एक महिला ठहरी थी। उससे मिलने के लिए एक व्यक्ति आया था। उस व्यक्ति की होटल में काम करने वाले व्यक्ति दिवाकर यादव से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद उस व्यक्ति ने दिवाकर पर जान से मारने की नीयत से एक फायरिंग कर दी थी।

ये भी पढ़े-

Lucknow Crime: शादी का झांसा देकर महिला से ठगी, 1 साल तक किया शारीरिक शोषण

गोली चलने की आवाज सुनकर होटल के अन्य कर्मचारी दौड़े। पकड़े जाने के डर से आरोपित असलहा लहराते हुए भाग निकला। वारदात के बाद दहशत का माहौल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ऐक्शन आई और आरोपित को हिरासत लिया है। पूछताछ चल रही है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि घटना संज्ञान में हैं। आरोपित आकाश तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़े-

Lucknow News: राजधानी फिर हुई शर्मसार, स्कूल वैन में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म

 

 

Back to top button