UP मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) ने वरिष्ठ पत्रकारों को किया सम्मानित

वयोवृद्ध पत्रकार अच्युतानंद मिश्र ने समिति को दिया धन्यवाद

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ( पुनर्गठित ) LUCKNOW:  उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ( पुनर्गठित ) के तत्वावधान में 11 सितम्बर को  विश्वसरैया हाॅल में दूसरा स्थापना दिवस समारोह और 80 वष॔ के ऊपर राजधानी लखनऊ में मौजूद वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया था। जिसमें सम्मानित होने वाले दो वरिष्ठ पत्रकार आदरणीय मदन मोहन बहुगुणा जी और आदरणीय डाॅ नरेंद्र तिवारी जी स्वास्थ्य कारणो से सम्मान गृहण करने समारोह स्थल में नही आ सके थे। पुनर्गठित समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने निण॔य लिया कि इन  सम्मानित वरिष्ठ पत्रकारों के आवास पर जाकर उन्हे सम्मानित किया जाये और उनसे आशीर्वाद लिया जाये। कल देर शाम समिति के अध्यक्ष विक्रम राव और महासचिव ज्ञानेश पाठक को साथ लेकर संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने डाॅ नरेंद्र तिवारी (गुरू जी) के इन्द्रानगर स्थित आवास जाकर उन्हे अंग वस्त्र पहनाकर मोमेंटो सम्मान पत्र दिया।

पुनर्गठित समिति के कामकाज से अवगत कराया। इसी कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार और अपने समय के लेखनी के धनी रहे पत्रकार मदन मोहन बहुगुणा के आवास पर जाकर उन्हे भी अंग वस्त्र पहना कर सम्मान पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। श्री बहुगुणा हिन्दुस्तान समाचार पत्र से जुड़े रहे। पुनर्गठित समिति ने जो संकल्प 80 वष॔ से ऊपर वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित करने का लिया था। आवास जाकर पुरूस्कार देकर समिति का संकल्प पूरा हुआ।

UP मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) ने अपने सभी वरिष्ठ पत्रकारों को  समारोह में सम्मानित किया। देश के कई सम्मानित हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में संपादक एवं माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति रहे, यश भरती से सम्मानित वयोवृद्ध पत्रकार अच्युतानंद मिश्र ने समिति का आभार प्रकट करते हुए, समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को धन्यवाद दिया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार  91 वर्षीय आदरणीय पीबी वर्मा ने मंच पर पंहुच कर अपने विचार व्यक्त किए।

इस सफल आयोजन के लिए पुनर्गठित समिति के संस्थापक और संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने कहा समिति के अध्यक्ष विक्रम राव और महासचिव ज्ञानेश पाठक  सहित पूरी टीम की सेवा भाव देख कर उन्हें पूरा भरोसा है कि पत्रकारों की यह एक मात्र समिति आने वाले समय में और तेजी से पत्रकार हितों के लिए पारदर्शिता के साथ सेवा भाव से कार्य करेगी और पत्रकारों के हित के लक्ष्य को तेजी से प्राप्त करेगी। पुनर्गठित के इस सम्मान समारोह के सफल काय॔कम से समिति की पूरी टीम का संकल्प पूरा हुआ।

Back to top button