
‘आत्माओं से खतरा… मारो या मर जाओ’, हैरान कर देगा कानपुर का ये सुसाइड केस
Kanpur News: कानपुर में आलोक मिश्रा के बेटे आरव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरव ने सुसाइड नोट में दावा किया कि उसे ‘आत्माओं’ से खतरा था, जो उसे परिवार को मारने या खुद जान देने के लिए मजबूर करती थीं।
Kanpur News: कानपुर में छठ पूजा के दौरान इकलौते बेटे आरव मिश्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस के बाद पिता आलोक मिश्रा व अन्य परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो मां का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। कोहना थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि छात्र आरव सीजोफ्रेनिया बीमारी से एक साल से परेशान था। इसके लिए परिजनों को बिना बताए वह लक्षण के अनुसार, गूगल में बीमारी सर्च कर जानकारी जुटाता रहा। आरव ने सुसाइड नोट में दावा किया कि उसे ‘आत्माओं’ से खतरा था।
छठ मनाने गया था परिवार, इधर हो गया बड़ा कांड
घटना के समय आरव घर पर अकेला था, जबकि उसके माता-पिता और बहन बाहर थे। आरव के माता-पिता छठ पूजा के लिए भागलपुर गए हुए थे, और उसकी बहन यूनिवर्सिटी गई हुई थी। जब आरव की बहन घर लौटी, तो उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया। उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी ने अंदर जाकर देखा, तो आरव फंदे से लटका हुआ पाया गया।
‘आत्माओं से खतरा… मारो या मर जाओ’
कानपुर में दवा कारोबारी आलोक मिश्रा के बेटे आरव मिश्रा (16) ने सोमवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। यह द जैन इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं का छात्र था। फॉरेंसिक टीम को छात्र की जेब में कागज मिला था, जिसमें नोट फॉर मोबाइल लिखा हुआ था।पुलिस ने मोबाइल के नोटपैड को खोला तो उसमें अंग्रेजी में चार चेहरे दिखने वाली बात लिखी हुई मिली। लिखा है कि चेहरे कहते हैं कि खुद जान दे दो या मां-बाप और बहन को मार दो। परिजनों के अनुसार, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा रिश्ते में आलोक मिश्रा के मामा लगते हैं। नोट के कंटेंट से पता चलता है कि लड़का अक्सर अनजान लोगों की तस्वीरें देखता था जो उसे मर्डर या सुसाइड करने के लिए कहते थे।
ये भी पढ़े-
पत्नी का शारीरिक संबंध से इंकार पड़ा भारी, सिरफिरे पति ने छत से फेंका…
कोहना स्टेशन हाउस ऑफिसर विनय तिवारी ने कन्फर्म किया कि यह सुसाइड का मामला है। सुसाइड नोट में ‘आत्माओं’ द्वारा परेशान करने का जिक्र थ। बताया जा रहा है कि मृतक गूगल पर अपनी बीमारी (अजीब-अजीब सपने) के बारे में बार-बार सर्च कर रहा था। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़े-
लखनऊ की नन्ही जिम्नास्ट मोहलक्षिका का कमाल, जिमनास्टिक में जीता स्वर्ण पदक





