
किसकी होगी छुट्टी, किसे मिलेगा मंत्रालय? मोदी कैबिनेट फेरबदल को लेकर दिल्ली में चर्चाएं तेज
मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज, 6-8 नए चेहरों की एंट्री और 30-32 मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा; अनुराग ठाकुर, तेजस्वी सूर्या और श्रीकांत शिंदे के नाम सुर्खियों में।
Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में एक बार फिर फेरबदल की चर्चाएं तेज हैं। अटकलें हैं कि 20 अगस्त के बाद या रक्षाबंधन के आसपास मोदी कैबिनेट में बदलाव किया जा सकता है। चर्चा है कि इस संभावित फेरबदल में 6 से 8 नए चेहरों को जगह मिल सकती है, जबकि कई मौजूदा मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं।
कई मंत्रियों के विभाग बदलने की अटकलें
संभावित कैबिनेट फेरबदल को लेकर चर्चा है कि करीब 30 से 32 मंत्रियों के विभागों में बदलाव हो सकता है। कुछ मंत्रियों को अतिरिक्त मंत्रालयों की जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल कई वरिष्ठ मंत्रियों के पास एक से ज्यादा मंत्रालय हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पास तीन मंत्रालयों की जिम्मेदारी है। वहीं मनोहर लाल खट्टर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनसुख मांडविया और अमित शाह के पास भी एक से अधिक मंत्रालय हैं। ऐसे में फेरबदल की स्थिति में विभागों का पुनर्वितरण महत्वपूर्ण हो सकता है।
किन नए चेहरों की हो सकती है एंट्री?
कैबिनेट विस्तार या फेरबदल को लेकर जिन नामों की चर्चा चल रही है, उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम भी शामिल है। इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने की अटकलें हैं।
पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे के नाम को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, इन नामों को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें…
NEET, कावेरी और परिसीमन… अमित शाह के सामने CM विजय ने रखीं बड़ी मांगें
धर्मेंद्र प्रधान की हो सकती है वापसी?
संभावित फेरबदल में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की भूमिका को लेकर भी चर्चा है। अटकलें हैं कि उन्हें फिर से मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, फेरबदल को लेकर सरकार या भाजपा की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें…
‘बाबाजी मेरी जवानी और बेडरूम के सपने मत देखो’, रामदेव को कंगना का तीखा पलटवार
कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी?
चर्चाओं के मुताबिक, संभावित फेरबदल में कुछ मौजूदा मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर भी किया जा सकता है। माना जा रहा है कि सरकार आगामी राजनीतिक और प्रशासनिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों के प्रदर्शन और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर बदलाव कर सकती है।
हालांकि, कैबिनेट में किन चेहरों को शामिल किया जाएगा और किन मंत्रियों के विभाग बदले जाएंगे, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व के अंतिम फैसले पर निर्भर करेगा। फिलहाल सामने आ रही जानकारी को राजनीतिक अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें…





