Iron Lady Indira Gandhi की 109वीं जयंती आज

PM Modi ने Indira Gandhi को दी श्रद्धांजलि

 

भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती आज 19 नवंबर 2026 (गुरुवार) को मनाई जा रही है। उनका जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) में हुआ था।

जन्म और कार्यकाल:
19 नवंबर 1917 को जन्म; वे 1966 से 1977 और फिर 1980 से 31 अक्टूबर 1984 तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। गौरतलब है कि श्रीमती गांधी के अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को हत्या कर दी थी।

 

Indira Gandhi के प्रमुख फैसले:

1969 में 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण और 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में उनकी भूमिका प्रमुख रही। 1975–1977 का आपातकाल उनके कार्यकाल का सबसे विवादित दौर माना जाता है।
आज के कार्यक्रम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि. दी है।

Back to top button