
IND vs ENG: एजबेस्टन में भारतीय गेंदबाजों का कहर, इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज हुए ढेर
IND vs ENG 1st ODI: टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को इस मैच में काफी परेशान कर दिया है। इंग्लैंड की टीम ने अपने 6 विकेट खो दिए हैं।
IND vs ENG 1st ODI: टी20 सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस को वनडे टीम से कमबैक की उम्मीद है। इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है। पहले मुकाबले की मेजबानी बर्मिंघम शहर कर रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली 177 दिन के बाद मैदान पर साथ नजर आने वाले हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह की 3 साल बाद वनडे फॉर्मेट में वापसी हुई है। इस मैच में टॉस इंग्लैंड ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर
बेन डकेट (45 गेंदों में 43) और जैकब बेथेल (31 गेंदों में 14) ने 61 रनों की ओपिंग पार्टनरशिप की। गुरनूर ब्रार ने 13वें ओवर में दोनों ओपनर को पवेलियन भेजा। जसप्रीत बुमराह ने कप्तान हैरी ब्रूक (3 गेंदों में 1) को अगले ओवर में अपना शिकार बनाया।
इंग्लैंड की आधी टीम 80 रनों पर ढेर हो गई। प्रसिद्ध कृष्णा ने 17वें ओवर में जोस बटलर (14 गेंदों 5) और सैम करन (0) को अपने जाल में फंसाया। शिवम दुबे ने 22वें ओवर में विल जैक्स (19 गेंदों में 20) की पारी का अंत किया।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: रोहित-विराट नहीं, इंग्लैंड को इस भारतीय गेंदबाज से है सबसे बड़ा डर!
रोहित-विराट की 6 महीने बाद वापसी
भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली छह महीने के लंबे अंतराल के बाद भारतीय वनडे जर्सी में नजर आ रहे हैं। चोट के कारण पिछले कुछ समय से बाहर चल रहे कोहली और वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद पहली बार वनडे खेल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी से भारतीय खेमा बेहद मजबूत नजर आ रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगा।
ये भी पढ़े-IND vs ENG: रोहित-कोहली और बुमराह की वापसी, इंग्लैंड से हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत
इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद.
टीम इंडिया की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा
ये भी पढ़े- इंग्लैंड टेस्ट टीम को मिलेगा भारतीय दिमाग? कोच बनने की रेस में राहुल द्रविड़ सबसे आगे…





