एनिमल.. फूहड़ और बदतमीज फिल्म, विकास दिव्यकीर्ति का बड़ा बयान, बोले-युवाओं पर बुरा असर..

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की ब्लाक ब्लास्टर एनिमल फिल्म को लेकर स्टूडेंट्स के फेवरिट विकास दिव्यकीर्ति ने आलोचना करते हुए इसे फूहड़ और बदतमीज फिल्म बताया है। उनका कहना है कि ऐसी फिल्म नहीं बननी चाहिए।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

संदीप वांगा रेड्डी की रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ कुछ लोगों को काफी पसंद आई वहीं कई लोग इसकी बुराई कर चुके हैं। अब आईएएस कोच विकास दिव्यकीर्ति उर्फ विकास सर ने मूवी पर अपने विचार रखे हैं। वह समाज के कई मुद्दों पर अपने विचार रखते रहते हैं और युवाओं को सीख देते हैं। नीलेश मिश्रा के साथ इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म एनिमल पर बोला। उन्होंने ‘एनिमल’ की आलोचना करते हुए इसे समाज को 10 साल पीछे ले जाने वाली फिल्म कहा है। विकास सर ने कहा कि, क्या होगा अगर कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के प्यार का टेस्ट जूता चटवाकर लेने लगे।

जूता चाटने की बात कहा…

रणबीर कपूर जिस सीन में जूता चाटने की बात करते हैं उसके बारे में विकास बोले, क्या होगा अगर यह फिल्म देखने के बाद कुछ लड़के जो कि उतने मच्योर नहीं हैं, अपनी गर्लफ्रेंड से शू लिक करने के लिए कहने लगे। हम इतनी फूहड़ और बदतमीज फिल्म बना रहे हैं तो यह बहुत दुख की बात है। लेकिन दुनिया में दोनों तरह की ताकतें हैं।

स्टूडेंट्स के बीच पॉप्युलर हैं विकास सर

विकास दिव्यकीर्ति एजुकेटर और यूट्यूब मोटिवेटर हैं। विकास सर स्टूडेंट्स के बीच काफी पॉप्युलर हैं। यूथ्स यूट्यूब पर भी उन्हें फॉलो करते हैं। विकास दिव्यकीर्ति ने हाल ही में आई फिल्म 12th Fail में काम भी किया है। उन्हें उनकी रियल लाइफ की तरह इसमें भी टीचर दिखाया है। विक्रांत मेसी उनकी क्लास अटेंड करते हुए दिखाई दिए हैं।

Back to top button