राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी आज, वायरल हुआ शादी का कार्ड

Rajkumar Rao is going to marry girlfriend Patralekha

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों ने चंडीगढ़ को अपनी शादी के लोकेशन के तौर पर चुना है।

शनिवार को राजकुमार और पत्रलेखा ने बेहद ही रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे को अंगूठी पहनाई और सगाई कर ली। उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

सामने शादी का कार्ड

उनकी शादी का फंक्शन 16 नवंबर तक चलेगा। उनकी शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें शादी की डेट और जगह लिखी है।

ट्विटर पर एक फैनपेज द्वारा वेडिंग इनविटेशन की तस्वीर साझा की गई है। कार्ड नीले रंग का है और देखकर लग रहा है कि इसे दुल्हन की तरफ से भेजा गया है। इसमें झूमर, कमल और होटल की तस्वीर लगी हुई है।

कार्ड में लिखा है- राव परिवार और पॉल परिवार आपको पत्रलेखा (अजीत पॉल और पापरी पॉल की बेटी) और राजकुमार (कमलेश यादव और सत्यप्रकाश यादव के बेटे) की शादी में 15 नंवबर 2021 को ओबेरॉय सुखविलास चंडीगढ़ में शादी के लिए आमंत्रित करते हैं।

शनिवार को राजकुमार और पत्रलेखा ने सगाई की और उनका वीडियो खूब पसंद किया गया। राजकुमार का जो वीडियो सामने आया है

WATCH: Rajkumar Rao goes down on one knee with engagement ring and  Patralekhaa's reaction is priceless

उसमें वह पत्रलेखा को अपने घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि राजकुमार अपने घुटनों पर बैठ कर पत्रलेखा से पूछते हैं- क्या तुम मुझसे शादी करोगी?

इस पर पत्रलेखा भी उनके सामने घुटनों पर बैठ जाती हैं और कहती हैं- हां मैं करूंगी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर डांस करने लगते हैं।

Back to top button