India-Maldives: तनाव के बीच मालदीव का भारत में रोड शो, पर्यटको को लुभाने का प्रयास

भारत सरकार और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू में तनाव जारी है। और इसी बीच मालदीव सरकार ने भारतीय पर्यटकों को लुभाने के लिए भारत के कई शहरों में रोड शो कराने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, रोड शो किन शहरों में और कब कराए जाएंगे ये साफ नहीं हो पाया है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

मालदीव में मोहम्मद मुइज्जू की सरकार बनने के बाद से ही मालदीव और भारत के रिश्ते खरब हुए है। यह अलग बात है कि तल्ख रिश्तों के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने मालदीव के प्रति नरमी बरती है और मानवीय सहायता उपलब्ध कराई है। बुधवार को भी ईद के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मुइज्जू को शुभकामनाएं भेजी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति  मोहम्मद मुइज्जू, उनकी सरकार और देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी और दोनों देशों के बीच पुराने समय से चले आ रहे सांस्कृतिक व सभ्यतागत संबंधों का भी जिक्र किया।

पर्यटकों की लिस्ट में भारत टॉप पर था, अब 6वें नबंर पर
2023 में सबसे ज्यादा 2 लाख से ज्यादा भारतीय पर्यटक मालदीव गए थे। वहीं, इस साल भारत 6वें नंबर पर आ गया है। मालदीव की टूरिज्म मिनिस्ट्री ने पर्यटकों का डेटा जारी किया है। इसके मुताबिक मालदीव 10 अप्रैल तक 6,63,269 टूरिस्ट आए। इनमें भारतीयों की संख्या 37,417 है। सबसे ज्यादा चीन के 71,995 लोग हैं।

मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर्स (MATATO) ने मालदीव में भारत के उच्चायुक्त मुनु महावर के साथ इस योजना पर चर्चा की है और भारतीयों को लुभाने के अपने इरादे का खुलासा किया। 

बता दें कि कुछ महीने पहले मालदीव के तीन मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर भारत और प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद भारतीय पर्यटकों ने मालदीव का बहिष्कार कर दिया था और होटल बुकिंग कैंसल करवा दी थी।कई मशहूर हस्तियों सहित भारतीय पर्यटकों ने मालदीव यात्रा रद्द कर दी थी। इसके बाद मालदीव का पर्यटन उद्योग संकट में आ गया। अब एक बार फिर से भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के प्रयासों में तेजी लाने की योजना बनाई गई है।

Back to top button