फांसी पर चढ़ाया टाइगर को,एमपी के जंगल में अजीबोगरीब शिकार

टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश में एक बाघ पेड़ से लटका मिला है। माना जा रहा है कि शिकारियों ने शिकार के बाद बाघ को फांसी से लटका दिया है। घटना सामने आने के बाद जंगल में हड़कंप मच गया है। वन विभाग की टीम और स्थानीय अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंच गई। मध्य प्रदेश के जंगलों में पहली बार कोई बाघ फांसी से लटका मिला है। शिकारियों के शिकार करने के तरीका देख अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। साथ ही जंगल में शिकारियों के दुस्साहस लोगो में चर्चा का विषय बना है ।

टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश में एक बाघ पेड़ से लटका मिला

ऐसी घटना पहली बार
दरअसल, पन्ना के जंगलों में संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ की मौत हो गई है। देश की यह पहली घटना होगी जब एक बाघ की फांसी से मौत हुई है। इस संदिग्ध मामले की वन विभाग जांच करने में लगा है। एसटीएफ टाइगर टीम और बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। वन विभाग में इसे लेकर हड़कंप मचा है।

खत्म हो गए थे बाघ (2009 में )
पन्ना में बाघ पूरी तरह से खत्म हो गए थे। बाघों की दुनिया को फिर आबाद करने के लिए टाइगर रिलोकेशन प्रोग्राम चलाया गया और दुनिया का सबसे सफल टाइगर रीलोकेशन प्रोग्राम रहा। पन्ना में बाघों की संख्या बढ़कर 70 से अधिक हो गई है, पर अब बाघ मरने लगे हैं। अधिकारियों को अब यह समझ में नहीं आ रहा है कि बाघ को फांसी पर किसने चढ़ाया।
उत्तर वन मंडल के पन्ना रेंज अंतर्गत विक्रमपुर की तिलगवा बीट में बाघ का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। विक्रमपुर नर्सरी के पास इस बाघ के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। वहीं, सीसीएफ ने कहा कि हम बड़ी सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं।

दो साल के नर बाघ की मौत फांसी से


दो साल के नर बाघ की मौत बेहद चिंता का विषय है। अधिकारियों को आशंका है कि इसका शिकार किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पुलिस और वन विभाग की टीम यह जांच कर रही है कि बाघ को मारकर पेड़ से किसने लटकाया। घटना से पन्ना में बाघों के लिए खतरे की घंटी है।

Back to top button