एक्ट्रेस बिपाशा बसु की बेटी देवी की पहली झलक

एक्ट्रेस बिपाशा बसु की बेटी देवी की पहली झलक देखते ही सभी ने कहा पापा पर गयी है |

बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी की फोटो शेयर की है| इस फोटो को देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं| इंस्टाग्राम पर देवी की प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने लिखा, ‘हैलो वर्ल्ड… मैं देवी हूं|’  इन दो सनकिस्ड तस्वीरों में, देवी को एक मैचिंग हेडबैंड के साथ गुलाबी फ्रॉक पहने देखा जा सकता है| देवी के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान है|

बिपासा बासु की बेटी देवी (image source: instagram)
बिपासा बासु की बेटी देवी (image source: instagram)

एक फैन ने कमेंट कर लिखा, ‘सबसे खूबसूरत बच्चा! भगवान उन्हें दुनिया की सारी खुशियां दें|’ कई लोगों ने देवी को करण की कार्बन कॉपी तक कह डाला है| एक यूजर ने लिखा ‘वह इतनी प्यारी है कि अपने पिता की तरह दिखती है|’

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर, 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था जिसका नाम उन्होंने देवी रखा|

Back to top button