रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस का बड़ा एलान, मानवीय कॉरिडोर के लिए किया सीजफायर

vladimir putin

कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच तीसरे दौर की बातचीत से पहले रूस ने बड़ा एलान किया है। खबरों के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो के मानवीय कॉरिडोर के अनुरोध पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय समयानुसार आज सोमवार दोपहर 12.30 मिनट से सीजफायर की घोषणा की है। इस दौरान युद्ध में फंसे आम लोगों को निकालने के लिए मानवीय कॉरिडोर बनाया जाएगा।

युद्ध के आज 12वें दिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में हमले तेज कर दिए हैं। खारकीव में कई रिहायशी इलाकों पर भी हमला किया गया है।

इस बीच दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आज तीसरी बात वार्ता करेंगे। इससे पहले हुई वार्ता में सुरक्षित कॉरिडोर पर सहमति बनी थी। आज होने वाली बातचीत में युद्ध विराम पर चर्चा हो सकती है।

पुतिन से बात करेंगे पीएम मोदी

दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, वह यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बात करने वाले हैं।

यूक्रेन में अब तक 38 बच्चों की मौत

यूक्रेन में रूस की ओर से की जा रही गोलीबारी में अब तक 38 बच्चों की मौत हो गई है। यह दावा यूक्रेन की संसद के मानवाधिकार कमिश्नर ने किया है। उन्होंने बताया कि 71 बच्चे जख्मी हैं, वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

यू्क्रेन ने भेजी अपेक्षित प्रतिबंधों की सूची

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, रूस पर अब तक लगाए गए प्रतिबंध उसे रोकने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। रूस पर और भी ज्यादा सख्त प्रतिबंध लगने चाहिए।  

सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले यूक्रेन की ओर से जी-7 देशों व यूरोपीय संघ को एक पत्र भेजा गया है। इसमें यूक्रेन की ओर से रूस पर अपेक्षित प्रतिबंधों की सूची भी संलग्न है।

Back to top button