राजस्थान में भी पेट्रोल ने लगाया शतक, जानिए प्रमुख शहरों में आज का रेट

Petrol diesel price

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई राहत नजर नहीं आ रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 104 रुपये पर नॉटआउट है तो वहीं मप्र और महाराष्ट्र के कई शहरों में पहले ही शतक यानि 100 रूपए का आंकड़ा पार चुका है।

आज सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 15 से 31 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ा दिए हैं। मई माह में ही दिल्ली में पेट्रोल 2.69 रुपये और डीजल 3.07 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

देखें देश के प्रमुख शहरों में आज का भाव-

शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर

श्रीगंगानगर          104      96.62

अनूपपुर          103.68     94.6

भोपाल            101.11     92.21

जयपुर             99.5      92.49

मुंबई             99.32      91.01

बंगलुरु            96.14      88.84

पटना             95.23      89.05

चेन्नई            94.71      88.62

कोलकाता    93.11      86.64

दिल्ली             93.04      83.8

लखनऊ           90.72      84.18

रांची              89.93      88.5

स्रोत:IOC

ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Back to top button