कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में जाने का किया ऐलान

congress poster girl priyanka maurya

लखनऊ। उप्र में कांग्रेस की ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य के बीजेपी में शामिल होने के बाद एक और पोस्टर गर्ल ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है। शक्ति विधान के पोस्टर दिखने वालीं पार्टी नेता वंदना ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने का ऐलान कर दिया है।

वह पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं की बजाय नए चेहरों को ज्यादा तरजीह दिए जाने से नाराज हैं। वंदना ने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलने का समय नहीं देती हैं। वह दो साल से उनसे नहीं मिल पाई हैं।

‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। वह भी टिकट नहीं मिलने से नाराज थीं।

टिकट न मिलने से नाराज वंदना सिंह ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, मैं 5-6 साल से कांग्रेस में सक्रिय हूं। पदाधिकारी हूं, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हूं। प्रियंका जी ने कहा कि महिलाओं को 40 फीसदी मौका देंगे तो मुझे लगा मुझे भी मौका दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

वंदना ने कहा कि पार्टी ने पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करके उन लोगों को टिकट दिया जो कुछ ही दिन पहले पार्टी में आई हैं। यदि इसी तरह पुराने लोगों को नजरअंदाज किया गया तो कोई पार्टी का झंडा उठाने वाला नहीं है।

वंदना ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा देने से पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रियंका गांधी से मुलाकात की कोशिश की, लेकिन समय नहीं दिया गया। वंदना ने कहा कि वह दो साल से प्रियंका गांधी से नहीं मिल पाई हैं।

Back to top button