यौन आनंद को और भी बढ़ाने के लिए समझिए सेक्स की ये पांच भाषाएं

sex language

अगर आपको अपने पार्टनर के साथ यौन सुख का भरपूर आनंद लेना है, तो आपको सेक्स भाषा के बारे में जानना चाहिए। असल में सेक्स बेड पर ही नहीं होता, बल्कि इसकी तैयारी बहुत पहले से शुरू हो जाती है।

प्यार के संकेत, रोमांस, प्यारी नोक-झोंक, यौन संबंध आदि सेक्स भाषा का ही एक स्वरुप हैं। आज हम आपको बताते हैं ऐसे पांच सेक्स भाषाओं के बारे में जो आप दोनों के यौन आनंद को और भी बढ़ा सकते हैं।

1. स्वीकृति (Acceptance)

एक-दूसरे को स्वीकार करना सेक्स की प्रारंभिक भाषा है। इसमें न बॉडी शेमिंग होनी चाहिए, न अनावश्यक अपेक्षाएं। आप दोनों जैसे हैं, आपको उसी तरह एक-दूसरे को स्वीकार करना है।

सेक्स के हर चरण के दौरान यह जरूरी है कि आप केवल उनके शरीर की या यौन रूप से ही नहीं, बल्कि सभी बातों की सराहना करें। यह आपको एक-दूसरे के करीब लाने में और भी मदद करेगा।

2. इच्छा (Desire)

इच्छा या डिज़ायर आपकी सेक्स लाइफ को अलग ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। यदि आपके पार्टनर को आपके अंदर सेक्स की इच्छा दिखेगी, तो उनकी भी इंटीमेट होने की रुचि बढ़ेगी।

स्त्री हो या पुरुष हर व्यक्ति को यह अच्छा लगता है कि उन्हें प्यार करने वाला कोई व्यक्ति उनके प्रति यौन रुचि रख रहा है।

3. धैर्य (Patience)

सेक्स को धीमा करना, अपना समय लेना और अपने पार्टनर को भी समय देना जरूरी है। धैर्य सेक्स भाषा का एक और महत्वपूर्ण मंत्र है।

इसका प्रदर्शन आप सेक्स से पहले, उसके दौरान और बाद में भी कर सकते हैं। मसाज या प्यार से स्पर्श करने से आपके पार्टनर को अच्छा महसूस हो सकता है।

4. प्लेजर की खोज (Pleasure)

अकसर तनाव, काम के बोझ और अन्य दबावों के चलते हम अपने आप से ही बेखबर हो जाते हैं। जबकि सेक्स में आपको अपनी और अपने पार्टनर दोनों के शारीरिक आनंद के बारे में जागरुक होना जरूरी है।

यह देह भाषा है और इसमें आप दोनों ही एक-दूसरे के लिए प्लेजर की खोज करनी है। आपकी ये खोज उनके लिए सेक्स को दूसरे स्तर पर ले जा सकती है।

5. आनंद (Fun)

जब आप सेक्स के साथ मस्ती को मिलाते हैं, तो आपके पार्टनर को सेक्स में आनंद आता है। इसे सेक्स के सभी चरणों में लाया जा सकता है।

इससे आपको अपने साथी के साथ अच्छा और सहज महसूस हो सकता है। विभिन्न स्थानों पर और रचनात्मकता तरह से सेक्स करने से आपको आनंद का अनुभव होगा।

Back to top button