पाकिस्तान: जनाजे के दौरान चली गोलियां, आठ की मौत;15 घायल

firing in pakistan

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत से बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक जनाजे के दौरान दो गुटों में गोलीबारी हुई। इसमें आठ लोगों की मौत की सूचना है, वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत के लोवर डीर जिले में गुरुवार को यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि एक समूह दफन के लिए किसी का जनाजा ले जा रहा था।

इसी दौरान दूसरा गुट आ गया और दोनों के बीच जमीन विवाद को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस हिंसा में बदल गई और कई राउंड फायरिंग हुई। 

इस गोलीबारी में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें दस लोगों की हालत गंभीर है।

Back to top button