कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन का 14 विपक्षी दलों के नेताओं ने किया समर्थन

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में आज करीब 14 विपक्षी दलों के नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे। इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुए।
जंतर-मंतर पर विपक्षी सांसदों ने किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। सांसदों ने किसानों के समर्थन में सेव फार्मस, सेव इंडिया के नारे लगा रहे थे।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को समर्थन देने हम आज यहां आए हैं।
सरकार को काले कृषि कानून रद्द करने होंगे, जिसके बाद ही आंदोलन खत्म होगा। राहुल गांधी ने पेगासस जासूसी कांड पर पीएम को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हर हिंदुस्तानी के फोन में मोदी घुस गए हैं।
विपक्षी दलों के इस प्रदर्शन में कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना, समाजवादी पार्टी, डीएमके, आरजेडी समेत वाम दलों के नेता शामिल हैं। हालांकि, आम आदमी पार्टी, टीएमसी और बीएसपी इसमें शामिल नहीं है।
राकेश टिकैत बोले- मंच पर किसी को जगह नहीं
किसान नेता राकेश टिकैत ने विपक्ष के इस कदम का स्वागत किया। हालांकि, टिकैत ने कहा कि उन्होंने अपने मंच पर किसी नेता को जगह नहीं दी। सभी नेता दर्शक दीर्घा में बैठे रहे। प्रदर्शन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, संजय राउत, मनोज झा समेत कई अन्य नेता शामिल हुए।